Home छत्तीसगढ़ वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

118
0

 

छात्राओं ने किया सामूहिक गायन

लोकतंत्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय थान खमरिया जिला बेमेतरा में दिनांक 8 नवंबर 2025 को लोकतंत्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका के विषय पर एक सारगर्भित अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया इसके पूर्व महाविद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजन किया गया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सिंघानिया पत्रकार देशबंधु क्रांति रथ छत्तीसगढ़! पुरुषोत्तम अग्रवाल पत्रकार नई दुनिया के सानिध्य में आयोजित किया गया! अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वीणा त्रिपाठी ने की इस अवसर पर शिक्षकों और छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्रीय गीत का गायन किया पश्चात अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी सरस्वती माता की छायाचित्र पर तिलक लगाकर पुष्पहार चढाकर अभिवादन! किया शाला परिवार के द्वारा अतिथियों को पुष्प हार पहनाकर श्रीफल देकर सम्मान किया गया इसके पश्चातपत्रकार अनिल सिंघानिया ने अपने विचार व्यक्त किये विद्यालय के द्वारा जो विषय दिया गया था कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका इस मौके पर सिंघानिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसके अंतर्गत जनता स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुई किसी भी उम्मीदवार को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है !लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है ,जिसमें शासको का चुनाव हम लोग करते हैं ,चुनाव जीत के बाद विधायक सांसद बनते हैं, लोकतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है, लोक का अर्थ है जनता तथा तंत्र का अर्थ है ,शासन लोकतंत्र एक प्रकार की शासन व्यवस्था है आगे आपने बताया मीडिया सरकार को शासन को आईना दिखाने का काम करती है ,एक सजग प्रहरी के रूप में अपना दायित्व का निर्वाह करती है ,क्षेत्र व समाज की समस्याओं को उजागर करती है

आज पत्रकारों को लिखने से रोका जाता है ,दबाया जाता है प्रताड़ित किया जाता है ,जो पत्रकार राज्य क्षेत्र के लिए खतरा होने पर भी सच बताने की कोशिश करते हैं, उन्हें कानून का संरक्षण नहीं मिलता पश्चात पत्रकार पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रगान यह गीत राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत है ,यह अमर गीत हमें राष्ट्र भक्ति एकता और मातृभूमि के प्रतिअसीम प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा ,आगे आपने बताया लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका सूचना के प्रसार राजनीतिक चर्चा को बढ़ावा देने और चुनाव प्रक्रिया की निश्चित निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की गतिविधियों पर पेनी नजर रखता है और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए एक प्रहरी के रूप में काम करता है और जनता को महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में सूचित रखकर पारदर्शिता रखता है ,यह चौथा स्तंभ होने के नाते जनता और सरकार के बीच एक सेतु का काम करता है, आगे आपने बताया मीडिया सरकार की नीतियों और कार्यों पर नजर रखकर पारदर्शिता सुनिश्चित करता है ,अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा त्रिपाठी ने की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया लोकतांत्रिक प्रणाली का अभिन्न अंग है ,जो नागरिकों को सशक्त बनाता है ,और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करता है ,इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षागण छात्र-छात्राएं एवं आमंत्रित गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ,कार्यक्रम का मंच संचालन श्री तोरण सर द्वारा किया गया ,तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री नितेश अकेला सर ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर कन्हैया साहू का विशेष सहयोग रहा संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा जिससे विद्यार्थियों को लोकतंत्र और मीडिया के गहरे संबंध को समझने का अवसर प्राप्त हुआ! इस मौके पर विद्यालय परिवार से ओमप्रकाश मरकाम संजय कुमार वर्मा पवन सप्रे सर उपस्थित थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here