साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट रोड साइकलिंग चैंपियनशिप पाटन में ग्राम टेकारी के ईश्वर सिन्हा ने पुरुष वर्ग 30 किलोमीटर सायकलिंग रोड रेस में चौथा स्थान जीता , ईश्वर पहले भी टाटा मुंबई मैराथन 2024 , नागपुर मैराथन 2023,एवं नागपुर डुआथलोन 2023 में भाग ले चुके है।ग्रामीण परिवेश से आने वाले ईश्वर बहुत ही मेहनती एथलीट है , जो पिछले 7 वर्षों से राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर की मेराथन में भाग ले रहे है , पदक जीत रहे , इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव , अनुपम अग्रवाल, आदित्य सिंह, राजकुमार मल , ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




