Home छत्तीसगढ़ सी सी रोड का भूमि पूजन संपन्न

सी सी रोड का भूमि पूजन संपन्न

52
0

ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा

भाटापारा। नगर पालिका भाटापारा द्वारा शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु आज ₹16.69 लाख की लागत से बनने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा जी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

निर्माण कार्य के अंतर्गत डॉ. बसंत भृगु जी के घर से रेलवे पुल तक ₹5.77 लाख की लागत से, तथा दीपक दुबे जी के घर से बजरंग चौक तिराहा तक ₹10.92 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण किया जाएगा।

यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आवागमन को सुगम बनाएगी तथा वार्ड के समग्र विकास में नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा जी ने कहा —
भाटापारा नगर में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क निर्माण कार्य जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी ने कहा —

“नगर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। यह निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा देगा और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी योगदान करेगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल मनीष मिश्रा,सतीश तलरेजा,कुंजराम कोशले पूर्व जिलामहामंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु,पार्षदगण उमाशंकर वर्मा , नंद किशोर वैष्णव,सतीश साहू,,बब्बू मंधान,गोवर्धन डहरिया, बंटी टंडन,भुवन सिंह ठाकुर, श्रेणिक गोलछा, देवेंद्र साहू,प्रकाश ठाकुर,शुभम राजपूत,मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत पूर्व नेता प्रतिपक्ष आशीष जायसवाल, व्यास यदु,शिव वर्मा,देवेश बिश्नोई, गरीबा केशरवानी,अमर छाबड़िया, भरत निर्मलकर,धनेश माधवानी,हरीश गुप्ता,राजा केशरवानी,संजय शुक्ला,बल्ली शुक्ला, लय छाबड़िया, आशीष टोडर, रजत केशरवानी, अजीत निषाद, मन्नी महाराज,रजत केशरवानी, राजेन्द्र चौहान,डॉ बी बी गुप्ता, रत्नेश माहेश्वरी, डॉ संतोष वर्मा,मोनू दुबे,गिरवर साहू,संतोष केशरवानी सुदामा केशरवानी मंत राम आनंद,सोनू दुबे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here