गरियाबंद जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गरियाबंद पुलिस ने सराहनीय पहल की है वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 12 नवंबर 2025 को पुलिस लाइन गरियाबंद में सड़क सुरक्षा मितानों की बैठक आयोजित की गई
कार्यक्रम में दी गई प्राथमिक उपचार के ट्रेनिंग
बैठक के दौरान एसडीओपी निशा सिन्हा जिला अस्पताल के डॉ वी. बी. अग्रवाल एवं मनमोहन ठाकुर ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के तरीको की जानकारी साझा की मितानो को बताया गया कि गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के पहले के एक घंटा) में सही कदम उठाने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है




