Home छत्तीसगढ़ KVK भाटापारा में आज पूर्णत: कलमबंद — प्रशासनिक उपेक्षा के विरुद्ध कर्मचारियों...

KVK भाटापारा में आज पूर्णत: कलमबंद — प्रशासनिक उपेक्षा के विरुद्ध कर्मचारियों का संगठित प्रतिरोध

113
0

भाटापारा- आज दिनांक 17 नवम्बर 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र, भाटापारा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र सर्व कर्मचारी कल्याण संघ तथा राष्ट्रीय संगठन “फोरम ऑफ केवीके एंड एआईसीआरपी” के संयुक्त आह्वान पर “एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल” आयोजित की गई।
यह हड़ताल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लंबे समय से लंबित वैधानिक सेवा लाभों, पूर्ण वेतन प्रदाय, NPS/GPF बहाली, मेडिकल भत्ते, CAS/उच्च वेतनमान, सेवा निवृत्ति आयु निर्धारण एवं अन्य अत्यावश्यक कर्मचारी-हित संबंधी विषयों पर उचित एवं सकारात्मक कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में की गई।


कर्मचारियों ने बताया कि, वे समयबद्ध पूर्ण वेतन, वैधानिक भत्तों एवं सेवा-लाभों की बहाली की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। विश्वविद्यालय अधिनियम एवं ICAR के साथ हुए MoU के अनुरूप सभी सेवा अधिकार प्रदान किया जाना अनिवार्य है। राष्ट्रीय संगठन द्वारा भी 30 नवम्बर 2025 तक समाधान नहीं होने पर पूरे देश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। हड़ताल पूर्णतः अनुशासित एवं मर्यादित स्वरूप में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य केवल कर्मचारियों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं न्यायसंगत समाधान की मांग है।
कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा के कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि माननीय कुलपति महोदय तत्काल हस्तक्षेप कर विश्वविद्यालय प्रशासन को न्यायोचित एवं कर्मचारी हितैषी निर्णय लेने हेतु निर्देशित करेंगे, जिससे प्रदेश के KVK कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here