छत्तीसगढ़िया जोहार पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई है। गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ लगाई है।
दिल्ली. छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है। गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित को सुप्रीम कोर्ट ने न केवल फटकार लगाई बल्कि तीखी टिप्पणी की है।
अग्रिम जमानत याचिका दायर करने वाले अमित बघेल को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि जहां-जहां FIR दर्ज हुई है, आरोपी को वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।




