Home छत्तीसगढ़ पीएम आवास की खुली लाटरी से 28 हितग्राही हुए लाभान्वित

पीएम आवास की खुली लाटरी से 28 हितग्राही हुए लाभान्वित

42
0

 / ब्यूरो चीफ रतन कुमार /

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के विधानसभा वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर एवं आवास योजना के नोडल अधिकारी अजीत तिग्गा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 हितग्राहियों को खुली लाटरी से मकान आबंटित किया गया।
भिलाई शहर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानो का आबंटन हेतु मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में समय 12ः00 बजे से लाटरी आयोजित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक से निर्मित मकानों को शामिल करते हुए मकानहीन परिवारो को खुली लाटरी पद्वति के माध्यम से वरिष्ठ नागरिको एवं अन्य नागरिकगणों को मकान आबंटित किया गया। प्रमुख रूप से आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड के 4 मकान, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया के 21 मकान, रजत बिल्डर्स शांति नगर के 1 मकान, वंदे मातरम कुरूद के 2 मकान शामिल किया गया है। साथ ही हितग्राहियों की सुविधा के लिए आवास ऋण मेला का आयोजन भी किया गया था। हितग्राही अपने इच्छानुसार मकान का शेष राशि जमा करने आवास ऋण के लिए संपर्क कर आवेदन किये है। लाटरी के दौरान आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, उत्पल शर्मा, युक्ति देवांगन, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here