Home छत्तीसगढ़ कुम्हारी बाजार चौक में बारदाना दुकान में लगी आग, अग्निशमन दल की...

कुम्हारी बाजार चौक में बारदाना दुकान में लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

31
0

 

ब्यूरो चीफ रतन कुमार

दुर्ग- कुम्हारी बाजार चौक स्थित श्री संजू निषाद की बारदाना दुकान में अचानक आग लगने की सूचना पर दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से एक दमकल वाहन को तुरंत रवाना किया गया।

 

दमकल टीम के पहुँचने पर दुकान में रखे बारदाना में तेज आग लगी हुई थी। अग्निशमन कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए दुकान के भीतर प्रवेश कर पानी की तेज बौछारों से आग को नियंत्रित किया। केवल एक गाड़ी पानी में आग पूरी तरह बुझा ली गई और आग को अन्य दुकानों या स्थानों तक फैलने से रोक लिया गया।

 

हालाँकि आग में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन अग्निशमन दल की तत्परता से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बच गया।

घटना के कारणों की जाँच पुलिस द्वारा जारी है।

 

 

 

अधिकारी एवं दल का विवरण

 

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी

➡️ श्री नागेंद्र कुमार सिंह

 

दल प्रभारी

➡️ धनु यादव

 

अग्निशमन कर्मचारी

➡️ संतोष मडरिया

➡️ नरोत्तम टंडन

➡️ राजूलाल

➡️ रमेश

 

अग्निशमन दल ने समय पर पहुँचकर टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here