सरायपाली। अधिवक्ता संघ सरायपालि का शपथ ग्रहण समारोह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनीता डहरिया जी तथा प्रधान न्यायाधीश कुटुब न्यायालय प्रफुल्ल सोनवानी जी के आतिथ्य एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन जी के अध्यक्षता एवं जिले के न्यायाधीशों के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा अधिवक्ता संघ महासमुंद एवं बसना के अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर माननीय न्यायाधीशों द्वारा आम जनता को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय मिले इस दिशा में पहल करने हेतु अधिवक्ता संघ सरायपाली को मार्गदर्शन दिया गया तथा अधिवक्ता गण को अधिवक्ता संघ के संविधान अनुरूप कार्य करने की सलाह दी गई ।
अधिवक्ता संघ सरायपाली में नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में पुरुषोत्तम पटेल, उपाध्यक्ष भूपेंद्र भाई, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी साहू, सचिव राजेंद्र दास, कोषाध्यक्ष गजानंद स्वाई, सह सचिव अक्षय साहू, क्रीड़ा सचिव विदित धनानिया, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम चौधरी,एवं कार्यकारणी के रूप में दीपक प्रधान, सौरभ शेखर बारीक, वनस्वरूप सेन, प्रवीण देवांगन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अधिवक्ता संघ सरायपाली द्वारा समस्त अतिथियो का सम्मान करते हुए मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरायपाली के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता, न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




