Home छत्तीसगढ़ नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर संपन्न

नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर संपन्न

14
0

 

ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा

बलौदाबाजार। संचालक आयुष विभाग रायपुरऔर जिला आयुष अधिकारी बलौदा बाजार के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17 /12/2025 को सिमगा विकास खंड के द्वितीय विकास खंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला और जनजाग रुकता शिविर का आयोजन बाजार चौक ग्राम नयापारा में किया गया।शिविर का शुभारंभ सिमगा जनपद अध्यक्ष श्री दौलत पाल जी एवं नयापारा सरपंच श्री डोमार मार्कण्डेय जी एवं पूर्व सरपंच श्री भुनेश्वर वर्मा जी के द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ किया गया। 471 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लिया।140 लोगों का शुगर एवं बी पी जांच किया गया। 100 लोगों का नेत्र जांच किया गया।56 लोगों का दंत जांच किया गया। 145लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ लिया। इस प्रकार कुल हितग्राही संख्या 772 रही। शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक काढ़ा वितरण किया गया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु उपाय ,मधुमेह और उच्च रक्तचाप संबंधित घरेलू एवं आयुर्वेदिक उपचार संबंधी पम्पलेट वितरण किया गया।शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ नम्रता सिंघानिया हथबंद,डॉ सुरेश मेहता खमरिया,डॉ अनिता दामाखेड़ा, डॉ ऋतु रानी वर्मा रावन, डॉ प्राची चंद्रा हथबंद, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत साहू अर्जुनी,दंत चिकित्सक डॉ सोनम वर्मा,नेत्र चिकित्सा सहायक गायत्री वर्मा, लैब तकनीशियन नरेंद्र वर्मा ,फार्मासिस्ट गोविन्द पैकरा हथबंद,बद्री शाह गुर्रा,विनोद कंवर मौपका,रामगोपाल वर्मा रावन, कुसुम रजवाड़े दामाखेड़ा,घनश्याम गायकवाड़ हथबंद सहित नयापारा उपस्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और मितानिनों ने सेवा प्रदान की।ग्राम पंचायत नयापारा सचिव अमित कुमार वर्मा, रोजगार सहायक करण निषाद, सांसद प्रतिनिधि धनेश देवांगन एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here