थान खमारिया- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवगांव पुरदा में 416.13 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पुल–पुलिया का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह परियोजना क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू जी, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी, जनपद सदस्य श्रीमती देहुती डाकेंद्र साहू जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बोरी मंडल अध्यक्ष श्री बीरबल पटेल जी, बोरी महामंत्री श्री नीलांबर साहू जी, महामंत्री श्री सूरज देशमुख जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री किसेलाल साहू जी, ग्राम नवगांव पुरदा के सरपंच श्री भीखम साहू जी, उपसरपंच श्री त्रिभुवन वर्मा जी, श्री अरविन्द पटेल जी, श्री राजेंद्र पटेल जी, श्री रमेश पटेल जी (पूर्व सरपंच, पुरदा), श्री डोमन देशलहरा जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है और यह पुल–पुलिया क्षेत्र के विकास में नील का पत्थर साबित होगी।
सोशल मीडिया प्रभारी बोरी लिटिया भाजपा मंडल साजा विधानसभा दुर्ग छत्तीसगढ़ राजेश कुमार वर्मा




