रायपुर, प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नित नई खबरें सामने आ रही हैं। इस मामले में ई़डी के बाद अब ईओडब्ल्यू ने भी सख्ती शुरू की है। अब ईओडब्ल्यू ने भी सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू ने प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया है। जिसपर सुनवाई 8 जनवरी को होगी। वहीं सौम्या चौरसिया ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामले में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। जिसपर 7 जनवरी को यानि कल सुनवाई होगी। ईओडब्ल्यू की इस कार्यवाही से साफ़ है कि सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी अब जल्द ही हो सकती है। कुछ ही दिन पहले, शराब घोटाले के मामले में ईडी ने भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की थी, और अब ईओडब्ल्यू इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सौम्या चौरसिया, जिनका नाम इस घोटाले में प्रमुख रूप से उभर कर सामने आया है, उनके खिलाफ जांच और कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में ईओडब्ल्यू का कदम बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि सौम्या के गिरफ्तारी के बाद इस मामले में ईओडब्ल्यू अन्य संलिप्त लोगों पर भी कार्यवाही कर सकती है। साथ ही इसे राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी माना जा रहा है।




