Home छत्तीसगढ़ राज्य शासन और एसबीआई के बीच एमओयू, सरकारी कर्मियों को मिलेगा लाभ

राज्य शासन और एसबीआई के बीच एमओयू, सरकारी कर्मियों को मिलेगा लाभ

24
0

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ राज्य सरकार वेतन पैकेज के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है, जो 04 जनवरी 2026 से लागू हुआ है। इस समझौते के तहत राज्य के नियमित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई नई वित्तीय और बीमा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिसमें मुख्य रूप से एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस (₹1.60 करोड़ का एयर दुर्घटना बीमा), यह बीमा राशि किसी भी एयरक्राफ्ट दुर्घटना में कर्मचारियों के परिवार को मिलेगा। इसके अतिरिक्त पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (₹100 लाख का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा) यह बीमा किसी भी दुर्घटना के कारण शारीरिक चोट या मृत्यु के मामले में कर्मचारियों या उनके परिवार को दिया जाएगा। ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (₹10 लाख का जीवन बीमा) यह बीमा कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार को मिल सकता है। अतिरिक्त बीमा राशि उपलब्ध होगी, जो पूरी तरह से निःशुल्क होगी। स्वास्थ्य बीमा विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें, रियायती दरों पर स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा, जिससे कर्मचारियों को कम दरों पर स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। ये सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। सरकारी कर्मचारियों को स्टेट गवर्मेंट सैलरी पैकेज एकाउंट में अपने वेतन खाते का परिवर्तन करना होगा, ताकि वे इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। वित्त विभाग के मुताबिक, राज्य के सभी एसबीआई खाताधारक नियमित कर्मचारियों का विवरण बैंक को उपलब्ध करवा दिया गया है। कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे अपनी शाखाओं से संपर्क कर उपरोक्त खाते में अपने वेतन खाते का परिवर्तन कराएं। विभागीय अधिकारियों से आग्रह है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों के कर्मचारियों को इन सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें और बैंक से वेतन खाते के परिवर्तन की पुष्टि कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here