Home छत्तीसगढ़ मंत्री ने शौचालय निर्माण डीबीटी से 31.92 लाख रुपये किए अंतरित

मंत्री ने शौचालय निर्माण डीबीटी से 31.92 लाख रुपये किए अंतरित

18
0

 

रायपुर, स्वच्छ भारत मिशन से गांव-गांव में स्वच्छता की एक नई जागरूकता आई है। अब प्रत्येक परिवार खुले में शौच से परहेज कर अपने सम्मान और स्वास्थ्य के लिए पक्के जलवाहित शौचालयों का नियमित उपयोग कर रहा है। इसी क्रम में आदिम जाति विकास मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बटन दबाकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 266 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण हेतु 31 लाख 92 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की। प्रभारी मंत्री श्री नेताम गत दिवस जिले में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। लाभान्वित हितग्राहियों में जनपद पंचायत सोनहत के 97 तथा जनपद पंचायत बैकुंठपुर के 169 हितग्राही शामिल हैं। इस अवसर पर भारतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री नेताम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से जिले में स्वच्छता की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। शौचालय निर्माण से न केवल स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा मिला है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचने से प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here