Home छत्तीसगढ़ पटना जंक्शन क्षेत्र में विशेष अभियान, नशा व भिक्षावृत्ति से जुड़े 11...

पटना जंक्शन क्षेत्र में विशेष अभियान, नशा व भिक्षावृत्ति से जुड़े 11 बच्चों को सुरक्षित किया गया

24
0

मनीष सिंह द्वारा

पटना/ बाल संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती के तहत पटना में एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें नशापान एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को सड़क से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में रेलवे परिसर और आसपास के इलाकों से कुल 10 बालक और 1 बालिका को रेस्क्यू कर बाल संरक्षण तंत्र के हवाले किया गया।

जिलाधिकारी पटना के निर्देशन एवं सहायक निदेशक बाल संरक्षण शैलेन्द्र कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण में चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव तस्करी रोधी इकाई, जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पटना जंक्शन एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में यह कार्रवाई की। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे नशापान तथा भिक्षावृत्ति में संलिप्त पाए गए थे।

इसके अतिरिक्त दो बच्चों के साथ एक महिला को भी रेस्क्यू किया गया। सभी रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह एवं बालिका गृह में आवासित कराया गया, जबकि महिला सहित दो बच्चों को शांति कुटीर में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाल संरक्षण एवं श्रम संसाधन विभाग की जिला स्तरीय बैठक में निर्देश दिए थे कि इस प्रकार के रेस्क्यू अभियान निरंतर चलाए जाएं, ताकि सड़क पर बच्चे नशापान करते या भीख मांगते हुए नजर न आएं और उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here