ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
बेमेतरा :- जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, बेमेतरा के दिशा-निर्देश में समावेशी शिक्षा अंतर्गत गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के पालक/अभिभावकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आज बुधवार को शासकीय कन्या उ.मा.वि. बेमेतरा में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में 33 पालक/अभिभावक उपस्थित रहे। सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री खेमराज साहू एवं समावेशी शिक्षा प्रभारी श्रीमती रेणुका चौबे की निगरानी में कार्यशाला में प्रतिभागियों को गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के दैनिक क्रियाकलाप, उनके कौशलों में आने वाली बाधाओं और -संवेदनशील सृजनात्मक वातावरण – के निर्माण के तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यशाला में समाज में बच्चों के माता-पिता, शिक्षक एवं आसपास के वातावरण के साथ अनुकूल व्यवहार, सहायक एवं आवश्यक उपकरणों के रख-रखाव सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से योगदान देंगे I कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के कौशल विकास को सुनिश्चित करना और उन्हें समाज में सहज और समर्थ बनाने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करना थाI उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा श्रीमती रजनी देवांगन, विकासखंड स्रोत केंद्र बेमेतरा, श्रीमती गंगा प्रसाद, विकासखंड स्रोत केंद्र बेरला, श्रीमती सरिता सतनामी, विकासखंड स्रोत केंद्र नवागढ़, श्री चंद्रकांत वर्मा, विकासखंड स्रोत केंद्र साजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I




