साजा, साजा नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक बछड़े के मुंह में कुछ उपद्रवियों ने बम फोड़ दिया है जिससे बछड़े के मुँह के चिथड़े उड़ गए हैं । जानकारी के अनुसार नगर के एक सोनी परिवार का बछड़ा रोज की तरह चरने गया हुआ था जब शाम को बछड़ा वापस घर लौटा तो उसकी स्थिति देखकर परिवार वाले विचलित हो गए और तुरंत गौ सेवकों एवं गौ हॉस्पिटल में सूचना दी । इसके बाद मौके पर देवी संतान सुंदरी गौ हॉस्पिटल के सदस्य वहा पहुंचकर उपचार शुरू किया और नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर को बुलाकर इलाज शुरू किया । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गौ हॉस्पिटल के सदस्यों ने दुर्ग से डॉक्टरों की टीम बुलाई और गहन चिकित्सा उपचार कराया । लगभग दो घंटे तक इलाज जारी रहा लेकिन जबड़ा अत्यधिक खराब हो जाने के कारण इलाज संभव नहीं हो पाया । गौ सेवकों और देवी संतान सुंदरी के सदस्यों ने ऐसे लोगो पर प्रशासन से सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित करने की माँग की । इसके अलावा पशुओं पर कुछ बाड़ी मालिको द्वारा भी ऐसे घटिया कृत्य करने की जानकारी भी सामने आई है जिसके लिए संस्थान एवम् गौ सेवकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग समय रहते नहीं सुधरे तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।




