Home छत्तीसगढ़ आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

31
0

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने पदोन्नति के बाद प्रदेश में तैनात 4 भारतीय प्रशासनिक अफसरों को उनके ही विभागों में बतौर सचिव नई पदस्थापना दी है। इस बदलाव से प्रभावित होने वाले अफसरों में सारांश मित्तर (2010), पदुम सिंह एल्मा (2010), रमेश कुमार शर्मा (2010) और कार्तिकेय गोयल (2010) शामिल हैं। इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि, “छत्तीसगढ़ राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2010 बैच के निम्नलिखित अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, दिनांक 01.01.2026 से सेवा के अधिसमय वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवलl-14 में इस शर्त के साथ पदोन्नत करता है कि वे मिड कैरियर ट्रेनिंग में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत तालिका के कॉलम 4 में उनके नाम के सम्मुख दर्शित पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here