Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी- 21 जनवरी को ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन करेंगे...

छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी- 21 जनवरी को ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

22
0

– 147 करोड़ की लागत से प्रस्तावित परियोजना से बनेगी राज्य की सांस्कृतिक पहचान

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार नई परियोजनाओं और रोजगार के माध्यम से विकास की नई गाथा लिख रही है। साथ ही प्रदेश के लोगों का विकास भीू कर रही है। इसी क्रम में सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठने जा रहा है। 147 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन 21 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। यह परियोजना फिल्म सिटी निर्माण योजना (चित्रोत्पला फिल्म सिटी) के रूप में राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देगी।

100 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी
यह फिल्म सिटी नवा रायपुर के माना–तूता क्षेत्र में राज्योत्सव स्थल के समीप करीब 100 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से 147 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण से छत्तीसगढ़ी फिल्मों और रंगमंच को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।साथ ही फिल्म सिटी का निर्माण पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया जाएगा। इस परियोजना के लिए मुंबई की इंद्रदीप इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हुआ अनुबंध, 250 करोड़ का निजी कंपनी करेगी निवेश

राज्य पर्यटन मंडल और संबंधित कंपनी के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।बताया जा रहा है कि परियोजना में निजी कंपनी की ओर से करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जबकि राज्य सरकार की ओर से फिल्म सिटी के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। माना जा रहा है कि ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के शुरू होने से राज्य में फिल्म निर्माण, रोजगार और सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग को नई पहचान मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here