Home छत्तीसगढ़ 5500 फीट की रंगोली और 1500 बाल विवेकानंद,बना विश्व रिकॉर्ड

5500 फीट की रंगोली और 1500 बाल विवेकानंद,बना विश्व रिकॉर्ड

25
0

 

रायपुर, देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव’ में बिलासपुर ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं 1500 से अधिक बच्चों ने इस अवसर पर राष्ट्रगीत भी गाया। महोत्सव बिलासपुर की पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस महोत्सव में 1500 से अधिक बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा धारण करके एक साथ राष्ट्रगीत गाया। 5500 स्क्वायर फीट से बड़ी आकर्षक और विशाल रंगोली से स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया गया। रंगोली की इस विशालता और बच्चों के सामूहिक प्रयास को देखते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी गई । बच्चों की ऊर्जा, रंगोली की विशालता और कलात्मकता इस रिकॉर्ड का हिस्सा बनी। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। बताते चलें राष्ट्रीय युवा दिवस भारत में हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसे पहली बार 1985 में देशभर में मनाया गया। इस वर्ष विशेष दिन की थीम “स्वयं को जगाएं, विश्व को प्रभावित करें” रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here