भाटापारा = नगर की श्री पंचमुखी हनुमान यज्ञ आयोजन समिति के द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विगत 15 वर्षों से जनकल्याणार्थ यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है इसी क्रम में इस वर्ष हरिहरात्मक यज्ञ किया जाना है जिसकी तैयारी एवं रुपरेखा बनाने हेतु एक आवश्यक बैठक यज्ञ स्थल में आहुत की गई जिसमें यज्ञ आयोजन में होने वाले समस्त कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप प्रदान किया गया जिसमें 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे रामनाम सप्ताह मंडप से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी 19 जनवरी को मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा दोपहर के सत्र में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रति दिन दोपहर 3=30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन स्तुति बहनजी कानपुर द्वारा किया जाएगा 20 तारीख को रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ होगा 22 व 23 जनवरी को बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संस्था द्वारा कराया जाएगा 23 जनवरी को ही रात्रि में श्याम भजन आयोजित है जिसमें बिलासपुर की नेहा पाण्डेय द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी 24 जनवरी को हनुमान चालीसा पाठ समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ 25 जनवरी भागवत कथा विश्राम 27 तारीख को राजनांदगांव के गणेश मिश्रा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का वाचन किया जाएगा 28 जनवरी को सुबह 9=30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति तदोपरांत दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा आरम्भ होगा । समिति द्वारा पूर्व के वर्षों में हनुमत यज्ञ,लक्ष्मी नारायण यज्ञ,रुद्र यज्ञ, रामचरित मानस यज्ञ का आयोजन किया जा चुका है इसी क्रम में इस वर्ष हरिहरात्मक यज्ञ किया जाना तय किया गया है ।
आज की उक्त बैठक में प्रमुख रूप से कथा वाचक पंडित हरगोपाल शर्मा, सतीश अग्रवाल,राकेश तिवारी,सत्यनारायण जोशी,नरेश चौबे,संतोष पाण्डेय,रविन्द्र शर्मा,अशोक शुक्ला,मनोज पांडेय,प्रकाश शर्मा,रामजी जोशी,नंदकिशोर सेवाका,सुनील दुबे,विजय पाण्डेय,उमाशंकर वर्मा,प्रकाश मिश्रा,मनीष मिश्रा,सौरभ ठाकुर,विनोद जायसवाल,श्रीचंद,दिनेश सोनी,कमलेश्वर शर्मा,दीपक केशरवानी,बिहारी जोशी,बृजकिशोर अग्रवाल,मनीष बरवाड़,रूपेश मिश्रा,पीताम्बर साहू सहित नगर की समस्त धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे




