Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर

धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर

52
0

ब्यूरो प्रमुख रतन कुमार

राजनांदगांव- कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी के लिए बचे हुए शेष दिनों में सभी शासन के निर्देशानुसार तेजी से कार्य करेंगे। वास्तविक किसान की शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों के अवैध धान के परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी समन्वित तरीके से कार्य करें। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उठाव समानांतर चलते रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here