Home छत्तीसगढ़ हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

24
0

नरेन्द्र कुमार सेन 

मंत्री दयालदास बघेल जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी
विभिन्न स्कूली बच्चों का होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

गरियाबंद  /जिले में हर्षाेल्लास और गरिमामयी माहौल में 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। पुलिस परेड ग्राउंड में सभी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री श्री बघेल पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे। समारोह सुबह 09 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि श्री दयालदास बघेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्र के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट, शहीदों के परिवार का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात्रि में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। ऐसे नगरीय निकाय जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है उनमें नगरीय निकाय के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here