Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ आरएसएस के मुख्य कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ आरएसएस के मुख्य कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

88
0

रायपुर / गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यालय में प्रातः 9 बजे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जागृति मंडल, गुरु गोविंद सिंह नगर, पंडरी रायपुर में संपन्न हुआ।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस
इस अवसर पर अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को नमन कर देशभक्ति के भाव से गणतंत्र दिवस मनाया।
कार्यक्रम में संघ कार्यालय के सभी स्वयंसेवक तथा आसपास के मोहल्ले के नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और गरिमा का भाव परिलक्षित हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने आयोजन को अनुशासित, प्रेरक और स्मरणीय बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here