Home छत्तीसगढ़  विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन -25/01/26

 विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन -25/01/26

82
0

दिनांक 25 जनवरी 2025 को मामा ग्राउंड, TATIBANDH उदया”बस्ती में सर्व हिन्दू समाज द्वारा एक विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री संजय दुबे, प्रांत संपर्क प्रमुख (आरएसएस) उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्माचार्य शशि भूषण मोहंती ने की। मुख्य अतिथि श्री विक्कर सिंह सिद्धू एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पल्लवी झा तथा अजिता गणोदवाले (प्रांत सह कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात श्री सुनील शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, आशुतोष दुबे, कंवरलाल शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, दिवाकर शिंदे, अशोक भल्ला ओमप्रकाश, डी.बी. सिंह, श्री अनिल अग्रवाल, एवं पिंकी मिश्रा द्वारा अतिथियों का श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।अपने उद्बोधन में श्रीमती अजिता गणोदवाले ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजनों में बिना किसी जाति-वर्ग के भेदभाव के देश-विदेश से लोग पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं, जो हिन्दू समाज की एकता और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने नारी शक्ति को हिन्दू धर्म की आधारशिला बताते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति में नारी को पूजनीय स्थान प्राप्त है।धर्माचार्य शशि भूषण मोहंती ने अपने उद्बोधन की शुरुआत “जय श्रीराम” के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि सृष्टि के 16 संस्कारों का पालन करने वाला ही हिन्दू कहलाता है।

हिन्दू धर्म जीवन पद्धति है, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश की अवधारणा पर आधारित है और सर्वव्यापी है।मुख्य वक्ता श्री संजय दुबे ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज वैश्विक स्तर पर हिन्दू संस्कृति को समाप्त करने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दुत्व और संस्कृति की रक्षा हेतु एक सशक्त शक्ति के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक त्याग तथा जातिवाद-भाषावाद से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों से आए श्री लीलाराम चौधरी, समाजसेवी श्री सतबीर सिंह, श्री दीपक खेरसमाज प्रमुखों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महानगर संघचालक श्री महेश बिरला, नगर संघचालक श्री सदाशिव गोफने, पूर्व संघचालक श्री सुशील पारिख, समाजसेवी श्री गोपाल टावरी, नगर कार्यवाह श्री मनमोहन सिंह, श्री अनिल पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस विराट सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ जितेन्द्र शर्मा जी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here