Home छत्तीसगढ़ रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, यात्री से लूटपाट कर बदमाश...

रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, यात्री से लूटपाट कर बदमाश फरार

23
0

रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित युवक की पहचान नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के रूप में हुई है। वह नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उसके पास पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने गजालुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसके पास मौजूद करीब आठ हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में युवक प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल जीआरपी पुलिस के स्तर पर इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस की कार्रवाई न होने से यात्रियों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here