भिलाई। कुरूद हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, भिलाई निवासी संजीव कुमार (उम्र 37 वर्ष) के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार कुछ समय पहले घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। संजीव कुमार के अचानक लापता होने से परिवारजन बेहद परेशान हैं।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संजीव कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या परिजनों से संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है और तलाश जारी है।




