Home छत्तीसगढ़ गांधी चौक, शिक्षण संस्थाओ में हर्षौल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस,,,

गांधी चौक, शिक्षण संस्थाओ में हर्षौल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस,,,

46
0

बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये,,

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया- नगर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सोमवार 26 जनवरी को 77 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

गांधी चौक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जय स्तंभ चौक में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तहसील कार्यालय में, तहसीलदार मोरध्वज साहू, प्रदीप तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 

वहीं भारत माता कन्या उ. मा. विद्यालय में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल छाबड़ा के द्वारा सरस्वती शिक्षा मंदिर में प्राचार्य लखन साहू, अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोल बाजार में रोशन सिन्हा के द्वारा, थाना परिसर में थाना प्रभारी चंद्र देव वर्मा के द्वारा, सेवा सहकारी समिति संस्थान में अध्यक्ष जगदीश वैष्णव के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में
डॉ स्वदेश जयसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, गांधी चौक में गांधी जी के प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों पार्षद गण, गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। भारत माता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया जिला मंत्री, राजेश सिंघानिया ठाकुर महाराज सिंह महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष, शरद कुंभकार उपाध्यक्ष नगर पंचायत, केशव पटेल मंडल अध्यक्ष, श्रीमती नमिता सिन्हा जिला उपाध्यक्ष, आशीष सिंघानिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नप अनीता अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता की जयकारे से अपने संबोधन की शुरुआत की उन्होंने कहा यह मौका केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का है।

आगे आपने कहा नगर की जो भी मूलभूत आवश्यकता है, उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। हमारे द्वारा नगर को साफ स्वच्छ और नगर को सजाने, संवारने का काम किया जा रहा है। जिसमें हमें अपने पार्षदों का नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। और आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ नगर पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है। उसमें मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

विद्यालय के छात्राओं के द्वारा संस्कृतिक रंगमंचिय प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज की रंगों की वेशभूषा सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। आयोजन उत्साह और देशभक्ति के साथ किया गया। विभिन्न नृत्य संगीत और गायन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ढाल सिंह राजपूत, टीकम अग्रवाल ने किया इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, केशव पटेल मंडल अध्यक्ष, रोहित सिंह भारतीय, रूद्रेश अग्रवाल, अनिल सिंघानिया, घनश्याम सिंह राजपूत मंडल महामंत्री, गिरधारी देवांगन, चेतन सिन्हा, घसीया निषाद, करण सिन्हा , अशोक लहरे, कुलवंत सिंह पसरीजा, फ़टीक चंद बसु, प्यारेलाल सिन्हा , संतोष तेली, बिहारी निर्मलकर, बघेला सिन्हा, जितेंद्र उपाध्याय, संजय तिवारी, शोभाराम पटेल, श्रीमती संतोष गोविंद शर्मा, श्रीमती भारतीय हरीश निर्मलकर, श्रीमती ललिता विनोद यादव, नरेश पाटिल, प्रवेश ध्रुव, अंजू टीकम अग्रवाल, करीम बैग, ऋषि तिवारी, श्रीमति नेहा भैया राम लहरे, वीरेंद्र कुमार सिन्हा पार्षद, वीरेंद्र जोशी, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, अतुल सिंघानिया , नगर पंचायत सीएमओ, मनीष रात्रें, विजय यादव, नेहा जयसवाल, मनीष सेन शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here