भारत में समय-समय पर कई बड़े विमान हादसे हुए हैं, जिनमें देश के प्रमुख नेताओं ने अपनी जान गंवाई है। ये हादसे किन परिस्थितियों में हुए, विमान दुर्घटनाओं के पीछे क्या कारण रहे और इन घटनाओं से जुड़ी कौन-कौन सी अहम जानकारियां सामने आईं, आइए जानते हैं पूरी कहानी।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। विमान में सवार पांच अन्य लोग भी इस हादसे में नहीं बचे। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। देश ने पिछले कुछ महीने पहले ही एक बड़ा विमान हादसा झेला।
अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई। टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में एक रिहायशी क्षेत्र में स्थित इमारत से टकरा गया था। हादसे के बाद वैश्विक स्तर पर शोक की लहर दौड़ गई। कई देशों के नेताओं ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे।



