Home छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ग्राम कुरा में विकास कार्यों का किया...

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ग्राम कुरा में विकास कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

47
0

 

तालाब सौंदर्यकरण एवं कुर्रा कॉलेज निर्माण की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

बेमेतरा  – छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुरा का दौरा कर वहाँ संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले की कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नवागढ़ श्रीमती दिव्या पोटाई, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


खाद्य मंत्री श्री बघेल ने निरीक्षण के दौरान ग्राम में चल रहे तालाब सौंदर्यकरण निर्माण कार्य तथा कुर्रा कॉलेज भवन निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, गति एवं उपयोगिता की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो तथा शिक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए। तालाब सौंदर्यकरण से जहां ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं कॉलेज भवन निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने मंत्री जी को कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीएम नवागढ़ श्रीमती दिव्या पोटाई ने भी संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की।खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी विकास कार्यों की सतत निगरानी में सहयोग करने का आग्रह किया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मंत्री जी के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन मंत्री द्वारा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here