Home छत्तीसगढ़ छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर से कॉलेज जाने के नाम...

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली, पिता ने बताई फटकार की बात

20
0

कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा इलाके में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती टंडन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के गुमिया की रहने वाली थी

कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा इलाके में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती टंडन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के गुमिया की रहने वाली थी और कोरबा में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली
जानकारी के अनुसार, आरती बुधवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि घर में रखे बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत घुड़देवा स्थित पुराने क्वार्टर (B-2/27) की चाबी गायब है। शक होने पर परिजन जब क्वार्टर पहुंचे, तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। मृतका के भाई ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया, जहां उसने पंखे से लटकता हुआ आरती का शव देखा। आरती बचपन से ही अपने नाना के साथ इसी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले नाना के सेवानिवृत्त होने के बाद गांव शिफ्ट हो जाने के कारण क्वार्टर खाली पड़ा था।

पिता ने बताई फटकार की बात, पुलिस कर रही जांच
मृतका छात्रा के पिता अजीत टंडन ने बताया कि आरती की मां ने किसी बात पर उसे फटकार लगाई थी, जिसके बाद वह कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकली थी। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगी। आरती पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी और बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। एक होनहार छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर रही है। युवती का मोबाइल भी जब्त किया गया है। बांकीमोंगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here