Home Uncategorized गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता: 4 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता: 4 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

67
0

संवाददाता नरेंद्र कुमार सेन

गरियाबंद।- जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली थाना गरियाबंद अंतर्गत पुलिस ने डोंगरी मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लेकर आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने डोंगरी मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संतोष पुजारी एवं केशव पुजारी नामक दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 4 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद की ओर ला रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस सफल कार्रवाई से एक बार फिर गरियाबंद पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता साफ झलकती है। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में यह कार्रवाई मील का पत्थर साबित हो रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की प्रशंसा की गई है।
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here