आज दिनांक 10.02.2026 को प्रातः सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती भाटापारा थाना भाटापारा शहर में एक युवक का शव मिला है। कि सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस बल द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंच निरीक्षण किया गया, जिसमें युवक का शव सोनू गायकवाड ग्राम पेंडरी-भटभेरा थाना सुहेला निवासी का होना पाया गया है। प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया युवक के सिर में चोंट आना पता चला है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी





