Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 283 जोड़े बंधे विवाह के बंधन...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 283 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

18
0

नरेंद्र कुमार सेन  

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेष अग्रवाल ने दिया आशीर्वाद 

गरियाबंद/ प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मंगलवार को राजिम के नवीन मेला मैदान (चौबेबांधा) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को विवाह और खुशहाल जीवन की शुभकामना देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। संस्कृति मंत्री ने कहा कि 283 जोड़ों का एक साथ सामूहिक विवाह संपन्न होना बहुत बड़ी बात है। जिसमें राजिम विधानसभा के 94, बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा के 181 एवं कुरूद विधानसभा के 8 जोड़े शामिल है। इसमें 4 आत्मसमर्पित नक्सली नवदंपतियाँ भी शामिल है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विभाग द्वारा 50 हजार रूपये का व्यय किया जाता है। जिसमें 35 हजार रूपये वधु के बैंक खाते में हस्तांतरित कर किया जाता है तथा 7 हजार रूपये के श्रृंगार सामग्री एवं व्यवस्था मद मंे प्रति जोड़े 8 हजार का खर्च किया जाता है। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय मौजूद थे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में बेटी की शादी हर परिवार के लिए एक बड़ा सपना और बड़ी चिंता होती है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही 35 हजार रुपये की सहायता राशि से परिवारों को सहारा मिलता है और वे सम्मान के साथ अपनी बेटी का विवाह कर पाते हैं। जब कई बेटियों की शादी एक साथ, पूरे सम्मान और रीति-रिवाजों के साथ होती है, तो यह समाज के लिए गर्व की बात है। श्री अग्रवाल ने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका वैवाहिक जीवन सुख, शांति और प्रेम से भरा रहे तथा दोनों परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के सफल आयोजन पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह योजना सरकार की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विवाह करना आर्थिक बोझ बन गया है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। श्री साहू ने कहा कि सामूहिक विवाह के माध्यम से बेटियों का विवाह पूरे सम्मान, रीति-रिवाज और खुशी के साथ संपन्न कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता से माता-पिता को बड़ी राहत मिलती है और वे बिना चिंता अपनी बेटियों का घर बसाते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग और आयोजन से जुड़े सभी कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि आज पुरे प्रदेष में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो कि विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज होगा। जिसमें नया मेला स्थल में 283 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है।
आत्मसमर्पित 04 नक्सली विवाह बंधन में बंधे
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना की खासियत यह है कि इसमें 04 जोड़े आत्मसमर्पित नक्सली थे। ये विवाह बंधन में बंध रहे थे, पंडित मंत्रोचार कर रहे थे और जैसे ही एक-दुजे के हुए, उसके बाद तो बिना बोले ही छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की तारिफ कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक ये 4 जोडे़ में दिलीप उर्फ संतु – मंजुला उर्फ लखमी, दीपक उर्फ भीमा मंडावी – सूनीता उर्फ जुनकी, कैलाष उर्फ भीमा – रनीता उर्फ पायकी कारम, राजेंद्र उर्फ कोसा मुरिया – जैनी उर्फ देवे मड़कम है। यह सभी कांकेर-सुकमा-बीजापुर जिले से है। इन लोगों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यधारा में जुड़ने के बाद हमें नया जिंदगी मिला है। जीवनसाथी के साथ आप सब के आषीर्वाद से खुषहाल जिंदगी बसर करेंगे।
इनकी रही प्रमुख रूप से उपस्थिति
इस मौके पर पूर्व विधायक संतोष उपध्याय, नगर पालिका परिषद् राजिम के अध्यक्ष महेष यादव, जनपद पंचायत फिंगेष्वर के अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू, जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष सोहन धु्रव, मोहना नेताम, पद्मालया निधि, लालिमा ठाकुर, नंदनी साहू, सतीष यादव, पुर्णिमा चंद्राकर, चंद्रषेखर साहू, रिकेष साहू, संजु साहू, दुलीचंद आण्डे, धनेन्द्र साहू, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो – मुख्यमंत्री कन्या विवाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here