Home छत्तीसगढ़ गो सम्मान अभियान के तहत बैठक संपन्न, 27 अप्रैल को तहसील में...

गो सम्मान अभियान के तहत बैठक संपन्न, 27 अप्रैल को तहसील में सौंपा जाएगा ज्ञापन

74
0

थान खम्हरिया। गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा उनके सम्मान और सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान अभियान के अंतर्गत राधा कृष्ण जमात मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संत समाज एवं गो भक्तों ने 27 अप्रैल 2026 को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपने तथा राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा तय की।
बैठक को संबोधित करते हुए महंत वसंत दास वैष्णव ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मूल आधार हैं, लेकिन वर्तमान समय में गोवंश उपेक्षा का शिकार हो रहा है। बड़ी संख्या में गोवंश निराश्रित होकर इधर-उधर विचरण कर रहे हैं, जो समाज के लिए चिंताजनक विषय है।
उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि अभियान से जुड़े लोग अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपेंगे।
इस अवसर पर पं. रामेश्वर उपाध्याय, पं. राम अवतार मिश्रा, अनिल सिंघानिया, गौतम केडिया, विपिन शर्मा, आशीष बंसल एवं जगमोहन जयसवाल सहित अनेक गो भक्त उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here