Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लॉ कॉलेज में किया गया प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लॉ कॉलेज में किया गया प्रदर्शन

8
0

 

भाटापारा – ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भाटापारा इकाई द्वारा आज गोविंद सारंग विधि महाविद्यालय के प्रोफेसर ललित कुमार के विरुद्ध भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद ने प्रोफेसर पर हॉस्टल में जाकर छात्र के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, कॉलर पकड़ने और जूता मारने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है।


​प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि शिक्षण संस्थान में इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इससे न केवल विद्यार्थियों की गरिमा को ठेस पहुँचती है, बल्कि उनकी मानसिक सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इस अवसर पर परिषद के नगर मंत्री लक्ष्मी मानिकपुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि छात्रों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाएगा, तो विद्यार्थी परिषद चुप नहीं बैठेगी और न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
​पीड़ित छात्र ने आपबीती बताते हुए कहा कि डॉ. ललित कुमार द्वारा हॉस्टल में उनके साथ न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी भी दी गई, जिससे वे मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हैं। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रोफेसर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्पक्ष जांच के आधार पर निलंबित किया जाए।
​संगठन ने महाविद्यालय प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि 03 दिनों के भीतर प्रोफेसर ललित कुमार का निलंबन नहीं किया गया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर मंत्री लक्ष्मी मानिकपुरी, युगल किशोर ठाकुर, अनिरुद्ध, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उदित भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभात चेलक, त्रिवेंद्र कुर्रे, एस.के. चेलक, जिला संयोजक मलय कुमार साहू, गौतम साहू, तरुण, लाकेश, धनेश, सचिन सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here