Home Uncategorized गरियाबंद में सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न,

गरियाबंद में सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न,

7
0

नरेन्द्र कुमार सेन 

कलेक्टर बी एस उइके ने किया सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा में 900 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
दो पालियों में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा

गरियाबंद / कलेक्टर बी.एस. उइके ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2026 का जिला मुख्यालय गरियाबंद में औचक निरीक्षण किया। यह परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

कलेक्टर श्री उइके ने सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

परीक्षा में 1167 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें 900 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी केंद्रों में प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही तथा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। उनके मार्गदर्शन में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं।
कलेक्टर श्री उइके ने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here