Home छत्तीसगढ़ नगर में श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा , गूंजे जयकारे

नगर में श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा , गूंजे जयकारे

11
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखमरिया। नगर में श्री श्याम प्रभु की भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में श्याम भक्तों द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन रूद्रेश अग्रवाल एवं श्रीमती कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
निशान यात्रा की शुरुआत शुभम मोटर्स से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालु हाथों में ध्वज (निशान) लेकर नगर भ्रमण पर निकले। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “श्याम बाबा की जय” के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
यात्रा के दौरान शर्मा ज्वेलर्स एवं अमित ट्रेडर्स और ओम किराना द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, शीतल पेय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं लाल-पीली साड़ी पहनकर सिर पर चुनरी ओढ़े, हाथों में निशान लिए भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं।
श्रद्धालुओं के लिए रामजीलाल जगदीश प्रसाद भवन में जलपान एवं भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई। यात्रा के समापन पर सभी भक्तों ने भावपूर्वक श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित किया।


रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को आभूषणों से अलंकृत कर सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। भाटापारा से श्याम मित्र मंडली तथा कोलकाता व राजनांदगांव की टीम ने भजनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में “तीन बाण के धारी”, “हारे का सहारा”, “हर हाल में तुझ पर भरोसा है बाबा” सहित अनेक प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा फूलों की होली भी खेली गई। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर रूद्रेश अग्रवाल, श्रीमती कल्पना अग्रवाल, आशीष बंसल, दीपक बंसल, ईश्वर अग्रवाल, दीनू अग्रवाल, शिव बिंदल, अनिल सिंघानिया, विष्णु जोशी, निखिल अग्रवाल, पवन मुरारका, आयुष अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ओम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रौनक मुरारका, गिरीश शर्मा, अमित बिंदल, प्रवीण सिंघानिया, विकास बंसल, कैलाश बंसल, सुधीर सिंघानिया, मनीष बिंदल, अनूप सिंघानिया, श्रीमती निका सिंघानिया, सीमा सिंघानिया, लता शर्मा, रेखा शर्मा, संतोष कुंभकार, प्रीति मुरारका, अंजलि सिंघानिया, विनीत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here