Home छत्तीसगढ़ धमतरी में किशोरी का खौफनाक कदम: 50 फीट ऊंची पानी की टंकी...

धमतरी में किशोरी का खौफनाक कदम: 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

19
0

धमतरी में किशोरी का खौफनाक कदम: 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने ओवरहेड वाटर टैंक से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा तालाब स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय नाबालिग ने लगभग 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृत नाबालिग की पहचान रानू उर्फ रागिनी श्रीवास्तव (17 वर्ष) निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। छलांग लगाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त पानी की टंकी पर पहले भी कुछ लोग चढ़कर कूदने की कोशिश कर चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा टंकी पर चढ़ने से रोकने के लिए किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा या प्रतिबंधात्मक व्यवस्था नहीं की गई है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठ रही है।

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पानी की टंकी से कूदकर 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या की है। जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी मिली है कि युवती मोबाइल पर बात करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ी थी। कुछ ही देर बाद उसने अचानक छलांग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here