Home छत्तीसगढ़ फाग गीत महोत्सव का समापन, गुलाल लगाकर दी गई होली की शुभकामनाएं

फाग गीत महोत्सव का समापन, गुलाल लगाकर दी गई होली की शुभकामनाएं

9
0

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। नगर के अटल चौपाटी में आयोजित छह दिवसीय फाग गीत महोत्सव का भव्य समापन किया गया। समापन अवसर पर लगभग 20 फाग मंडलियों के अंतिम निर्णय के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी मंडलियों ने अपने-अपने स्तर पर फाग गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिनका नगरवासियों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर फाग गीतों और होली उत्सव का आनंद लेते रहे।
कुछ मंडलियों द्वारा झांकी के माध्यम से भी प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नगरवासियों ने इस आयोजन को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल के सहयोग से किया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों का गुलाल लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
प्रथम पुरस्कार (₹11,111) – मां चंडी समिति, करमु
द्वितीय पुरस्कार (₹7,111) – जय अंबे मानस समिति, गातापार
तृतीय पुरस्कार (₹5,111) – मां परमेश्वरी फाग गीत समिति, देवांगनपारा
चतुर्थ पुरस्कार (₹2,100) – मां कर्मा फाग गीत समिति, उमरावनगर
चतुर्थ पुरस्कार – फाग गीत समिति, मोहतरा
चतुर्थ पुरस्कार – पवित्र मानस फाग गीत समिति, पेलपार
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा सभी विजेता मंडलियों को होली पर्व के लिए रंग-गुलाल से भरे थैले भेंट किए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित घनश्याम राजपूत ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया गया तथा भविष्य में भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामसनेही नामदेव, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, घसिया निषाद एवं संतोष तेली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर करण शिवपाल, अनिल सिंघानिया, संजय सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, सुभाष सिंघानिया, डॉ. गोविंद शर्मा, चेतन सिन्हा, हरिश्चंद्र साहू, संजय तिवारी (पूर्व पार्षद), गिरधारी लाल देवांगन, बिहारी निर्मलकर, देवेन तिवारी, बलदेव सिंह राजपूत, रमेश जैन, अमित देवांगन, हीरालाल देवांगन, हरि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
फाग गीत कार्यक्रम की धूम रही और लोगों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here