Home छत्तीसगढ़ श्री रानी सती दादी जी के पावन सान्निध्य में हर्षोल्लास से सम्पन्न...

श्री रानी सती दादी जी के पावन सान्निध्य में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह

99
0

रायपुर। 4 मार्च 2026 – रानी सती मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन मास के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर भक्तों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा तथा संपूर्ण वातावरण “दादी जी की जय” के जयघोष, भजन एवं कीर्तन से भक्तिमय हो उठा।
दिनांक 2 मार्च की रात्रि मंदिर प्रांगण में विधि-विधानपूर्वक होलिका दहन का आयोजन किया गया। रात्रि 1:33 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन सम्पन्न हुआ। भक्तों ने अग्नि की परिक्रमा कर दादी जी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
4 मार्च को फाल्गुन उत्सव के अंतर्गत “फूलों की होली” का दिव्य आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दादी जी को पुष्प अर्पित कर रंग और गुलाल के साथ भक्ति रस में सराबोर होकर होली उत्सव मनाया। भजन-कीर्तन, ढोल-मंजीरे और दादी जी के गुणगान से सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक आनंद से भर गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं दादी जी की कृपा से भक्तों पर आनंद और आशीर्वाद की वर्षा हो रही हो।
मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री किशोर ड्रोलिया ने बताया कि, रानी सती दादी जी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ही इस आयोजन की भव्यता का आधार है। समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ भक्तों की सुविधा एवं सुव्यवस्था हेतु की गई थीं।
मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री कैलाश अग्रवाल ने बताया कि यह उत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भक्ति और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। मंदिर प्रबंधन समिति समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी नगरवासियों को दादी जी के आशीर्वाद सहित होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here