सिजेरियन के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव
रायपुर। प्रति वर्षानुसार धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा इस वर्ष ” जननी सुरक्षा : प्राकृतिक प्रसव ” विषय पर जागृति मण्डल सभागार में वृहत नागरिक संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
मुख्य वक्ता पुणे के डॉ अशोक काले ने बताया कि,एक षड़यंत्र के तहत अनावश्यक सिजेरियन ऑपरेशन किए जा रहे हैं ।
पहला एक या दो सिजेरियन होने के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव है, लेकिन एक सिजेरियन के बाद महिला को डरा दिया जाता है कि हर बार ऑपरेशन कराना पड़ेगा । इस डर के कारण महिला अगली बार गर्भधारण और ऑपरेशन से दूर रह जाती है, और पहले बच्चे के बाद अगला बच्चा नहीं चाहती ।
संगोष्ठी में सिजेरियन प्रसव के दुष्प्रभाव एवं प्राकृतिक सामान्य प्रसव के व्यावहारिक, तकनीकी एवं आयुर्वेदिक उपाय विस्तार से बताए गए, जिससे सिजेरियन का डर दूर हुआ ।
मुख्य वक्ता के बाद स्थानीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नम्रता सिरमौर, डॉ अनामिका सिंह, डॉ मीनाक्षी दुबे एवं आयुर्वेद डॉ पल्लवी क्षीरसागर ने सामान्य प्राकृतिक प्रसव की समस्या और समाधान पर प्रकाश डाला ।

इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू , छत्तीसगढ़ आयुष यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ पी के पात्रा, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन पवार, डॉ सुनील दास, डॉ स्मृति देवांगन, डॉ किरण मल्होत्रा, चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ नरेन्द्र मिश्रा, डॉ मीनपाल, डॉ राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ के डी मानिकपुरी, डॉ लवकेश चंद्रवंशी, डॉ दिनेश जैन, तेजराम साहू, डॉ सतीश चंद्रवंशी, भारत विकास परिषद के विनोद अग्रवाल, मुरली काबरा,एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के नारायण भूषणिया, एवं श्रीमती प्रियंका मिश्रा,ललित चन्द्राकर, सजन मल्होत्रा, हरेन्द्र पटेल, सतीश राजवाड़े, शरत चंद्रा, मनोज अग्रवाल विवेक गनोदवाले,वीरेन्द्र नामदेव, सौभाग्य दुबे, प्रीतम महानंद, पूजा बुन्देला, संगीता चौबे, पद्मा, नीलम सिंह, तूलिका पाण्डे सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
श्री रामजी रजवाड़े, संगठन मंत्री ” सक्षम ” की अध्यक्षता में सम्पन्न संगोष्ठी में परिषद के संगठन मंत्री गिरधारी सागर ने विषय प्रवेश कराया, महासचिव डॉ चन्द्रेश सिन्हा ने संचालन किया एवं प्रांताध्यक्ष डॉ मनोहर लहेजा ने आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का आरम्भ धन्वंतरि वंदना, दीप प्रज्वलन तथा समापन वन्दे मातरम् गायन के साथ हुआ ।




