Home छत्तीसगढ़ गौ सम्मान अभियान को लेकर 27 अप्रैल को ज्ञापन देने की बनी...

गौ सम्मान अभियान को लेकर 27 अप्रैल को ज्ञापन देने की बनी रणनीति

69
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। परम पूज्य सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज के पुत्र पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्री सोमेंद्र जी महाराज का नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर विकास केडिया के निवास पर गौ सम्मान आवाहन अभियान के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौ संरक्षण को बढ़ावा देना तथा पूरे भारत वर्ष में गौ हत्या को पूर्णतः बंद कराना है।


बैठक में परम पूज्य स्वामी सोमेंद्र जी महाराज ने कहा कि देसी नस्ल की गौ माताएं सड़कों पर दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं और कई प्रांतों में गौ वध की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लाखों गौवंश का कत्लखानों में वध किया जा रहा है तथा गौशालाओं में भी समुचित व्यवस्थाओं का अभाव है।
महाराज जी ने कहा कि पूरे भारत में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने तथा गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरी तरह अहिंसक, शांतिपूर्ण और अनुरोध के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। यह किसी भी राज्य या केंद्र सरकार के विरुद्ध नहीं है, बल्कि संविधान के दायरे में रहकर गौ माता के लिए आवश्यक सेवा, सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील कार्यालय में गौ माता के सानिध्य में हजारों की संख्या में सनातनी एवं गौ भक्त पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से गौ हत्या बंद करने तथा गौ माता को सम्मानजनक दर्जा प्रदान करने की मांग की जाएगी।
इस अवसर पर पं. ओमप्रकाश जोशी, बलदेव केडिया, अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राकेश जोशी, बसंत केडिया, शिवेंद्र बिंदल, विक्की दुबे, अजय शर्मा, संतोष सिंह राजपूत, केदार सिंह राजपूत, खिलावन राजपूत, विनोद शर्मा, संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here