यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैभवी अग्रवाल द्वारा AIR 35वाँ रैंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री नितिन अग्रवाल ने भी सुश्री वैभवी अग्रवाल से भेंट कर उन्हें इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य लिए शुभकामना प्रेषित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह और आशीर्वाद पाकर वैभवी ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास से हर सफलता संभव है।
4 साल की उम्र में ही मातृ-वियोग जैसी पीड़ा झेलने के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को जीवित रखा और लगातार प्रयास करते हुए तीसरे प्रयास में यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
वैभवी अग्रवाल की यह उपलब्धि निश्चित ही प्रदेश के हजारों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।



