धरसींवा भाजपा द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में बुजुर्गों, महिलाओं और पत्रकारों के अनुभव व समर्पण का सम्मान किया गया। होली का पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि धरसींवा मंडल में जो आत्मीयता दिखाई दे रही है, वही संगठन की वास्तविक ताकत है। मंडल अध्यक्ष श्री राकेश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की नींव है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बुजुर्गों, महिलाओं और पत्रकार साथियों का सम्मान कर उनके अनुभव, योगदान और समर्पण को नमन किया गया।




