Home छत्तीसगढ़ देवकर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण, पानी कि स्वच्छता एवं गुणवत्ता...

देवकर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण, पानी कि स्वच्छता एवं गुणवत्ता चेक करी

21
0

 

नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ओवरहेड टैंक व घरों तक पहुंच रहे पानी की जांच की

बेमेतरा   नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्रमांक 03 सहित विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हाई स्कूल के पास स्थित 240 केएलडी क्षमता वाले ओवरहेड टैंक तथा घरों तक पहुंच रहे पानी की स्थिति का स्थल पर परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। साथ ही वार्डों में घर-घर पहुंच रहे पानी की गुणवत्ता की भी जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा पेयजल साफ एवं उपयोग योग्य है। किसी भी स्थान पर गंदे या बदबूदार पानी की आपूर्ति होने की पुष्टि नहीं हुई।
निरीक्षण के दौरान देवकर निवासी मिथुन राजपूत, कृष्णा सिन्हा, आशीष पटेल तथा गौतम जैन सहित अन्य नागरिकों के घरों में लगे नलों से आने वाले पानी का भी परीक्षण किया गया। सभी स्थानों पर पानी स्वच्छ पाया गया और नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति होने की पुष्टि हुई। जलापूर्ति व्यवस्था के तहत हाई स्कूल के पास स्थित ओवरहेड टैंक की भी जांच की गई। टैंक के पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने पर किसी भी प्रकार की गंदगी या दुर्गंध नहीं पाई गई। निरीक्षण में यह भी स्पष्ट हुआ कि जलापूर्ति प्रणाली के माध्यम से प्रदूषित पानी सप्लाई होने की कोई स्थिति नहीं है।

नगर पंचायत द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के आधार पर यह स्पष्ट किया गया है कि देवकर नगर में आपूर्ति किया जा रहा पानी पूर्णतः स्वच्छ एवं सुरक्षित है। वर्तमान में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा नागरिकों को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी जलापूर्ति से संबंधित कोई समस्या सामने आती है तो उसकी जानकारी तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि त्वरित रूप से समाधान किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here