ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवतरा में गौधाम योजना शुभारंभ समारोह एवं पशुपालन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल शामिल हुए।
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू एवं छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष तथा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बेमेतरा श्री अजय साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि श्री गोवेंद्र पटेल, श्री परमेश्वर वर्मा, श्री बलराम पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हिमांशु वर्मा, श्री राजेंद्र शर्मा, जिला संयोजक श्री राजा पांडे, जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, श्रीमती प्रेमलता मंडावी, साजा एसडीएम श्रीमती पिंकी मनहर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंघानिया, भाजपा नेता ज्वाला सिंह राजपूत, भारतीय किसान संघ के प्रादेशिक सदस्य चंद्रशेखर राजपूत तथा मनोहर साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने “गौ माता की जय” के जयकारे के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का विस्तार से उल्लेख करते हुए गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामवासियों से पैरा दान करने की अपील करते हुए कहा कि गौ माता को लावारिस कहना अत्यंत दुखद है। यह एक पुण्य कार्य है, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की भावना से काम करते हुए गोवंश संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप गौधाम योजना को अमलीजामा पहनाने की पहल तो दिखाई दी, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। गोवंश के लिए पशु आहार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं वहां पर उपलब्ध नहीं थीं और कई गायें इधर-उधर घूमती नजर आईं। कार्यक्रम में व्यवस्था का अभाव भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
हालांकि यह योजना की शुरुआती अवस्था है, इसलिए शासन-प्रशासन के लिए आवश्यक है कि इन व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाए, अन्यथा आम जनता की नाराजगी का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।




