Home छत्तीसगढ़ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक साक्षरता शिविर...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

15
0

 

ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया

बेमेतरा । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम कंतेली एवं वृद्धाश्रम कोबिया में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की गरिमामय उपस्थिति रही।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर बताया गया कि स्वस्थ जीवन जीना प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है तथा इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य जन स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं उसके लाभों से भी अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान नियमित व्यायाम के महत्व, मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं से बचाव तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों, सम्मानजनक जीवन एवं सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा उपस्थित वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ नर्स दीपांजली डेनियल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here