Home छत्तीसगढ़ गांव चलो बस्ती चलो जनजागरण अभियान के तहत भाजपा मंडल सरायपाली के...

गांव चलो बस्ती चलो जनजागरण अभियान के तहत भाजपा मंडल सरायपाली के ग्राम चकरदा पहुंचे भाजपाई।

10
0

 

 

सरायपाली। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला संगठन के मार्गदर्शन में गांव चलो बस्ती चलो जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को सरायपाली मंडल अंतर्गत चकरदा पहुंच कर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।गांव में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम लाल चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला विपिन उबोवेजा,ओबीसी मोर्चा संभाग प्रभारी राजेंद्र नायक , वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत पटेल,मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महामंत्री विदित धनानिया,युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सिंह सलूजा,जनपद सदस्य प्रतिनिधि शिव कुमार पटेल,सरपंच नेपाल सिदार मौजूद रहे।

अभियान के दौरान विपिन उबोवेजा, संजय शर्मा, राम लाल चौहान, राजेंद्र नायक ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पूरी तरह निशुल्क है पात्र व्यक्ति संबंधित विभागों में जाकर आसानी से इनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह भी कहा कि यदि कहीं किसी विभाग में उनकी बात नहीं सुनी जा रही या कोई अन्य समस्या आ रही है, तो वे तत्काल अपने गांव के प्रभारी या भाजपा कार्यकर्ता को अपनी समस्या बताएं। आश्वासन दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामवासीयो की समस्या दूर करने और योजना का निशुल्क लाभ दिलाने के लिए हर पल उनके संपर्क में रहेंगे। जब अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा, तभी सरकार की मंशा सफल होगी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ,महिला मोर्चा , किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here