सराईपाली। भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश युवा के निर्देश पर मोर्चा एवं भाजपा जिला युवा मोर्चा के मार्गदर्शन में सरायपाली मंडल युवा मोर्चा द्वारा आज ग्राम कुटेला स्थित आकाश बालक छात्रवास पहुंच कर हॉस्टल के छात्रों के साथ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी एवं संवाद किया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा जी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल जी ,मंडल महामंत्री विदित धनानिया,मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी मुरली नायक जी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा जायसवाल, युगांत मिरि,अमन ठाकुर, अमित प्रधान शामिल रहे।



